पाकिस्तानी फैन के हाथ में थी टीम India की जर्सी, कोहली और रोहित ने…

India

जयपुर डेस्क। India टीम में लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों काफी उत्साह है। India टीम के लिए ये दो सितारे लंबे समय के बाद मैदान में वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में जब ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में गए तो कुछ अलग ही तरह का नजारा देखने को मिला जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान के फैन को दिया ऑटोग्राफ

भारतीय टीम जब होटल से ग्राउंड के लिए निकली तो बस के बाहर एक पाकिस्तान की कराची से आया हुआ क्रिकेट भारतीय जर्सी के साथ खड़ा हुआ नजर आया। दोनों खिलाड़ी में उसको देखने के बाद न सिर्फ उसको ऑटोग्राफ दिया बल्कि हंस के उसका इस्तेकबाल भी किया। पाकिस्तान से आए क्रिकेट फैन के हाथ में ना सिर्फ भारतीय टीम की जर्सी थी बल्कि विराट कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स की जर्सी भी उसके हाथों में थी। हालांकि भारतीय टीम के ये सितारे कुछ इस तरह से पाकिस्तान फैन की डिमांड पूरी करेंगे इस बात का अंदाजा शायद किसी को भी नहीं था।

Pakistani

सोशल मीडिया में कमेंट की भरमार

इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के तुरंत बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिज्ञाएं देनी शुरू कर दी। ज्यादातर लोग कमेंट बॉक्स में जाकर विराट कोहली और रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए नजर आए और लोगों का कहना था कि पाकिस्तान के कुछ लोगों की सजा वहां की पूरी आवाम को नहीं मिलनी चाहिए। बता दें कि भारतीय टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के माध्यम से वहां की सरकार को करारा जवाब देने की कोशिश की थी। दोनों देशों के खिलाड़ियों ने इस दौरान खेल भावना से ज्यादा देश प्रेम को महत्व दिया और हैंडशेक को भी ना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *