Diwali 2025 में बॉक्स ऑफिस धमाल मचाएगी थामा, जानें क्या है खास

Diwali

जयपुर डेस्क। इन दिनों बॉलीवुड में हॉरर के साथ कॉमेडी का दौर कुछ ऐसा चल निकला है कि लोगों को इस तरह की फिल्में कुछ ज्यादा ही पसंद आने लगी है। स्त्री से शुरू हुए हॉरर यूनिवर्स की नई फिल्म थामा Diwali में लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आने वाले हैं जिसे देखने के लिए लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।

पसंद आया है ट्रेलर, अब फिल्म की बारी

थामा का ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया है और अब यह देखने वाली बात होगी क्या फिल्म लोगों को कितना कनेक्ट कर पाती है। बता दें की इस फिल्म की कहानी वेंपायर पर बेस्ड है। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये कहानी पूरी तरह से भारत पर ही बेस्ट है और इसका हॉलीवुड की वैंपायर फिल्मों से कोई लेना देना नहीं। फिल्म के बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार यह फिल्म 11वीं सदी की कहानी को दर्शाती है और फिल्म में थामा का मतलब है जिसकी आयु थम गई वह है थामा।

बेताल के राजा को बताया गया है थामा

फिल्म में बेतालों के राजा को थामा बताया गए है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है उसकी खास बात है फिल्म के मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना। दोनों अभिनेता पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं और दोनों में से किसी ने भी लंबे समय से कमर्शियल फिल्में काम नहीं किया है ऐसे में दर्शन होगा उत्साहित होना स्वाभाविक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *