Australia ने दिखा दी फिदरत, श्रृंखला शुरू होने के पहले ही ‘नो हैंडशेक’ का बनाया मजाक…

Australia

जयपुर डेस्क। भारत और Australia के बीच शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला के पहले ही एक नए विवाद ने माहौल गर्म कर दिया है। दरअसल, एशिया कप के दौरान जो कुछ भी हुआ था उसका अब Australia मजाक बना रहा है। अगर आप अभी तक नहीं समझ पा रहे हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं इंडिया के नो हैंड शेक पॉलिसी की जिसका अब Australia के खिलाड़ी मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि क्या है मामला…

प्रमोशन के लिए बनाया गया था वीडियो

भारत और Australia के बीच खेले जाने वाले वनडे श्रृंखला के पहले एक प्रमोशन वीडियो तैयार किया गया था जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारत की नो हैंड शेक पॉलिसी का मजाक बना दिया। Kayo sports के लिए तैयार किए गए इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भारतीय टीम की जो हैंडशेक पॉलिसी का मजाक बनाते हुए नजर आए। इस वीडियो में Australia के दिग्गज ओपनर ट्रैविस हेड मिचेल मार्च और मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल रहे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा की गई इस हरकत को भारत मैं बिल्कुल भी पसंद नहीं किया गया और उसके बाद दबाव में आकर चैनल ने वीडियो डिलीट कर दिया।

इसलिए हैंडशेक को किया था ना

एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान की बीच तीन मुकाबले खेले गए जिसमें से सभी मुकाबले में पाकिस्तान को शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान भारत की जीत से ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही थी कि भारत ने हैंड शेक को ना कह दिया था। हालांकि बाद में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह स्पष्ट किया था कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय इंडिया टीम ने यह कदम उठाया था। इसके बाद यह विवाद एशिया कप में ही खत्म हो गया था लेकिन Australia ने एक बार फिर से एक वीडियो बनाकर इस मामले पर आग में घी डालने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *