‘Saudi’ से किया सीएम योगी पर विवादित पोस्ट, वापस यूपी पहुंचते ही…

Saudi

जयपुर डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए देश में एक अलग ही तरह का प्यार देखने को मिलता है वहीं अपराधियों के लिए यूपी में खासा डर का माहौल होता है। योगी आदित्यनाथ से संबंधित एक बार मामला सोशल मीडिया में तुल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है जिसकी काफी चर्चा भी हो रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस की जांच में यह पता लगा कि यह तस्वीर सोशल मीडिया में अरब में रहने वाले एक यूपी के व्यक्ति ने ही वायरल की है। इसके बाद से यूपी पुलिस लगातार युवक के इंतजार में घात लगाए बैठी हुई थी और फिर जब युवक आया तो उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया गया।

Saudi में करता था काम, लौटा यूपी तो..

इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आरोपी युवक Saudi में काम करता था और वहीं पर उसने सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया था।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया था और भारत लौटते ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि अब आरोपी का कहना है कि उसने यह सब कुछ मजाक के लिए किया था और वह पुलिस के आगे गिड़गिड़ाता हुआ नजर आ रहा है।

Saudi

पुलिस ने लगाई है ये धारा

पूरे मामले में जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर की चरफ़थाल थाना पुलिस ने बताया की हमें इस संबंध में 28 सितंबर को जानकारी मिली थी। यहां का ही एक निवासी जिसका नाम कुर्बान उर्फ अल्तमश है वह अरब में काम करने के लिए गया है। वह वहां से सीएम योगी आदित्यनाथ से संबंधित तस्वीरों को गलत तरीके से पेश कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 353(2) बीएनएस और 66 आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर उसी समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *