जयपुर डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump से नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने के कारण खासा चर्चा में रहे। इस संबंध में व्हाइट हाउस को बयान भी जारी कर अपनी बात रखनी पड़ी। अब अमेरिका के लिए खुशखबरी है क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump को शांति पुरस्कार मिल गया है। यह और बात है कि यह पुरस्कार राष्ट्रपति Trump को विश्व स्तरीय नहीं दिया गया है बल्कि इजराइल ने अपने लोगों के वापस हमास से लौटने पर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति Trump के लिए इजरायल के संसद में जमकर तैयारी की गई और करीब ढाई मिनट तक तालियां बजाकर उनका आभार जताया। इस दौरान अमेरिका के दूसरे मंत्री भी मौजूद थे और ये तस्वीरें अमेरिका अब गर्व से दुनिया को दिखा रहा है।
इजरायल संसद में ‘बीबी के जयकारे’
इजरायल के संसद में अमेरिका के राष्ट्रपति Trump का प्रभावी तरह से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें उनके उपनाम बीबी के नाम से संबोधित किया गया। इजरायल के राष्ट्रपति नेतन्याहू ने इस दौरान उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया और शांति पुरस्कार दिया। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि जिस तरह का काम राष्ट्रपति Trump कर रहे हैं निश्चित तौर पर उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा भले इसमें कुछ समय क्यों न लग जाए।

राक्षस हमारे बच्चों को दूर ले गए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump को सम्मानित करने के बाद नेतन्याहू ने कहा कि 7 अक्टूबर को हम कभी नहीं भूल सकते क्योंकि यह वह समय है जब राक्षसों ने हमारे बच्चों को अगवा किया और हमसे दूर ले गए। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अमेरिका के साथ मिलकर हम दुनिया में एक बार फिर से शांति स्थापित कर लेंगे, हमने पहले भी ये किया है।
