जयपुर। Pak और अफगानिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब एक बार फिर से भारत का नाम सामने आने लगा है। एक ओर जहां Pakistan अफगानिस्तान के साथ अपने रिश्ते सुधारने की जगह खऱाब कर रहा है वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान लगातार भारत के साथ रहने की उम्मीद लगाए हुए है। इतना ही नहीं अफगानिस्तान की ओर से ये भी साफ किया जा रहा है कि वहां से कभी भी भारत कोई आतंकवादी नहीं आने वाला है।
भारत के दौरे पर हैं अफगानी विदेश मंत्री
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने कहा है कि भारत के साथ अफगान रिश्ते हमेशा से ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमे एक दूसरे से लड़ाई कराने की सोच रखने वालों को मैं ये साफ करना चाहता हूं कि हम हमेशा से एक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे यहां (भारत में पढ़ाई के लिए आते हैं और खेल सीखने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को ऐसा कभी नहीं लगता है कि वो अपने घरों से दूर हैं।

कभी नहीं भेजेंगे आतंकी…
Pakistan पर निशाना साधते हुए आमिर खान मुत्तकी ने कहा कि हमारे यहां से कभी भी कोई लड़ने के लिए भारत नहीं आया है। इसका मतलब साफ है कि भारत और अफगान के लिए बुरी सोच रखने वालों के लिए कोई मौका नहीं है। उन्होंने साफ किया है कि भारत के साथ रिश्ते को लेकर अफगान ने अच्छी सोच रखी है क्यों कि भारत ने भी हमेशा बुरे समय में उनका साथ दिया है।
Pakistan के साथ अफगानिस्तान के संघर्ष
Pakistan और अफगानिस्तान के बीच कुछ दिनों से संघर्ष बढ़ गया है। दोनों ओर से लगातार भड़काऊ बयान भी दिए जा रहे हैं। काबुल में हुए हमले के बाद से दोनों देश एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि फिलहाल युद्ध रूका हुआ है लेकिन बयानबाजी का दौर जारी है।
