‘Vote चोरी’ को लेकर राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

Vote

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को”Vote चोरी’ के मुद्दे पर घेरते हुए बुधवार को उन पर फिर निशाना साधा और कहा कि यह अच्छी बात है कि उनकी सलाह पर वह मतदाता सूची को ज्यादा पारदर्शी बना रहे हैं लेकिन यह भी बताएं कि Vote चोरी करने वालों को कब पकड़ेंगे।

Vote


श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “ज्ञानेश जी, हमने चोरी पकड़ी तब आपको ताला लगाना याद आया – अब चोरों को भी पकड़ेंगे। तो बताइए, सीआईडी को सबूत कब दे रहे हैं आप।”
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग के बाहर की तस्वीर के साथ अखबार में छपी एक खबर को भी पोस्ट किया है जिसका शीर्षक है ‘राहुल के अलंद में Vote गड़बड़ी के खुलासे के बाद चुनाव आयोग ने ऑनलाइन Voter डीलिसन के लिए आधार लिंक से जुड़े फोन की सेवा को जरूरी बताया।”

Vote

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *