राजस्थान में युवक की गोली मारकर Murder

Murder

भरतपुर, राजस्थान में धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में नगला दरवेशा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर Murder कर दी गई।
पुलिस सूत्रोंं ने बुधवार को बताया कि मृतक की पहचान अमन परमार (20) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Murder


उन्होंने बताया कि अमन रात में अपने घर के बाहर बैठा था कि तभी मोटर साइकिल पर सवार दो लोग उसे गोली मार कर मौके से फरार हो गए। घायल अमन को बसेड़ी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि मृतक की दो दिन पहले पूंठपुरा गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *