भजनलाल की व्यापारियों से उपभोक्ताओं तक GST दरों में कटौती का पूरा लाभ पहुंचाने की अपील

GST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यापारी और दुकानदारों से उपभोक्ताओं तक वस्तु एवं सेवाकर (GST) दरों में कटौती का पूरा लाभ पहुंचाने की अपील है।
श्री शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने GST स्लैब में सरलीकरण करते हुए दरों में कमी की है। इस कमी का लाभ प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसके लिए राज्य सरकार 22 से 29 सितंबर तक ‘GST बचत उत्सव’ का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर GST सरलीकरण की घोषणा की थी। जिसके अनुसार गत 22 सितंबर से देश में अब GST की मुख्य रूप से दो दरें पांच और 18 प्रतिशत प्रभावी हो गई हैं। इस निर्णय से दैनिक जरूरत की वस्तुओं में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत सहित सभी वर्ग इस सरलीकरण लाभान्वित होंगे और उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा।

GST


मुख्यमंत्री ने आमजन से प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया है। नवरात्रि एवं त्यौहारी सीजन में देश में निर्मित वस्तुओं और उत्पादों की खरीद की जाए। इससे हमारे कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा व्यापारियों एवं दुकानदारों के बीच जाकर उन्हें GST बचत उत्सव के संबंध में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने जयपुर स्थित मानसरोवर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और भीलवाड़ा के सदर बाजार में व्यापारियों एवं आमजन को GST बचत उत्सव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर GST बचत उत्सव से संबंधित स्टीकर्स लगाए तथा लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया।

GST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *